हिंदी
सीतापुर में सनसनी (Img: Dynamite News)
Sitapur: महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में 10 अगस्त से लापता 35 वर्षीय विवाहिता अनीता देवी का शव बुधवार देर रात शारदा नहर से बरामद हुआ। पीएसी की फ्लड यूनिट ने बुधवार सुबह से नहर में तलाश अभियान चलाया था। देर रात घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पचदेवरा गांव निवासी अनीता देवी की शादी करीब तीन साल पहले विजय कुमार के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अनीता को प्रताड़ित करते थे। परिजनों के मुताबिक नौ अगस्त की रात भी ससुरालियों ने अनीता के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की थी। आरोप है कि इसके बाद उसे नहर के पास ले जाकर फेंक दिया गया।
ये भी पढ़ें - Sitapur News: मिड-डे मील में लापरवाही या शिक्षकों पर गाज? प्राथमिक शिक्षक संघ ने DM से की FIR की समीक्षा की मांग
परिजनों को अनीता के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने ससुराल पहुंचकर तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की। 10 अगस्त को महमूदाबाद के शेरपुर पुल के पास शारदा नहर किनारे अनीता की चप्पलें मिलीं। इससे परिजनों का शक गहरा गया और उन्होंने ससुरालियों पर अनीता को नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
घटनास्थल को लेकर रामपुर कलां और महमूदाबाद पुलिस के बीच सीमा विवाद भी सामने आया। कार्रवाई में देरी से परेशान परिजनों और ग्रामीणों ने स्वंम तलास शुरु कर दी लेकिन अनीता का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सुबह महमूदाबाद पुलिस ने पीएसी की फ्लड यूनिट को बुलाकर शारदा नहर में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। टीम ने स्टीमर और अन्य संसाधनों की मदद से नहर में कई घंटे तक तलाश की। देर रात घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में एक शव फंसा मिला। शव बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान अनीता देवी के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें - Sitapur: झाड़ियों में मिला शव, नाक से बहता खून… 35 साल के युवक की मौत पर गहराया रहस्य
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Sitapur
Published : 13 August 2026, 5:44 PM IST
Topics : crime news Sitapur News UP News UP Police