Rajasthan: कोटा में भीषण हादसा, 3 मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत कई लोग, रेस्क्यू जारी

राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में शनिवार को देर शाम बड़ा हादसा हो गया है। एक तीन मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गयी जिसके मलबे के नीच कई लोग दब गए। राहत और बचाव कार्या जारी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 February 2026, 5:08 AM IST
google-preferred

 Kota: राजस्थान के कोटा में शनिवार शाम को भयानक हादसा हो गया। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीच दबने से 2 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग दब गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मलबे में दबे करीब लोगों को निकालना शुरू किया और अस्पताल भिजवाया

सूचना पर पहुंची रेस्कयू टीम ने में मलबे में दबे करीब 15 लोगों को बाहर निकाला गया है। रेस्क्यू जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

हादसा जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा विहार में हुआ। सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार- घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

जानकारी के अनुसार इमारत में रेस्टोरेंट भी चल रहा था। मलबे में अभी 10 -12 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। सात लोग घायल बताए गए हैं। पुलिस, फायर और राहत दल रेस्क्यू में जुटे हैं, क्रेन देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

IND vs USA: भारत ने पहला मैच किया अपने नाम, USA को 29 रनो से हराया

स्पीकर ओम बिड़ला ने जताया दुख

कोटा में बिल्डिंग हादसे पर स्पीकर ओम बिड़ला ने दुःख जताया। स्पीकर राहत कार्यों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। जिला कलक्टर व सिटी एसपी से भी ओम बिड़ला की बात हुई। उन्होंने राहत व बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के उचित उपचार के लिए भी निर्देश दिए। स्पीकर ओम बिड़ला के ओएसडी राजीव दत्ता भी मौके पर मौजूद हैं।

देर से रेस्क्यू पर लोगों में गुस्सा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि रेस्क्यू के लिए जरूरी क्रेन लगभग डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची, जिसके कारण शुरुआती बचाव कार्य की रफ्तार धीमी रही।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी है, उसी के पास में एक दूसरी बिल्डिंग में जेसीबी से काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि जेसीबी की वजह से यह बिल्डिंग गिरी है। बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

DN Exclusive: BMW से बिस्कुट तक…जानिए इंडिया-EU कैसे भरेगा आम आदमी की जेब? देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्टर

जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन थी।उसकी दो मंजिले की संरचना पूरी तरह बन गई थी, जबकि तीसरे मंजिल पर काम चल रहा था।इसी बीच देर शाम यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही विधायक संदीप शर्मा और वर्तमान महापौर राजीव अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। संदीप शर्मा ने बताया कि बिल्डिंग तीन मंजिला थी और गिरने के सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि, पास में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है।उन्होंने राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Location : 
  • Kota

Published : 
  • 7 February 2026, 11:35 PM IST

Advertisement
Advertisement