Uttarakhand Bus Accident: देहरादून के पास HRTC की बस खाई में समाई, 4 की मौत, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल के चौपाल-नेरवा क्षेत्र में बड़ा हादसा। पांवटा जा रही एचआरटीसी बस क्वानू के पास खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 February 2026, 12:34 PM IST
google-preferred

Dehradun: हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चौपाल-नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस देहरादून के क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में दो महिला सहित 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में घायल ड्राइवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए गंभीर घायलों को खाई से रेस्क्यू कर विकासनगर अस्पताल पहुंचाया।

सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ था बस का सफर

प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की यह बस मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे चौपाल डिपो से रवाना हुई थी। बस पहले नेरवा पहुंची और इसके बाद मीनस–क्वानू–हरिपुर मार्ग से होते हुए पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। बस में चालक और परिचालक सहित 30 से अधिक यात्री सवार थे।

ट्रक को साइड देने के दौरान हुआ हादसा

यह हादसा सुबह करीब दस बजे मीनस-क्वानू-हरिपुर मार्ग पर सुदोई खड्ड के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड देने के दौरान सड़क का पुश्ता अचानक धंस गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह कई पलटे खाते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरी। खाई में नीचे सुदोई खड्ड बह रही थी, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

देहरादून छात्रा हत्याकांड में नया मोड़, परिवार के सदस्य पर ही हत्या की आशंका, सबूत जुटा रही पुलिस

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रवाना

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

मृतकों की पहचान और जांच जारी

हादसे में जान गंवाने वाले तीन यात्रियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क का कमजोर पुश्ता और भारी वाहनों की आवाजाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Crime in Uttarakhand: देहरादून में सनसनीखेज वारदात, युवती की सरेआम गला काटकर हत्या, जानिये पूरा अपराधनामा

क्षेत्र में शोक की लहर

इस भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग सड़क की खराब स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि पहाड़ी मार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 3 February 2026, 12:34 PM IST

Advertisement
Advertisement