लग्जरी कारों में मौत का सामान! विकासनगर में 250 किलो नकली पनीर बरामद, गिरोह बेनकाब

विकासनगर में सेलाकुई पुलिस ने नकली पनीर और दही की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। दो लग्जरी कारों से 250 किलो नकली पनीर और 50 किलो नकली दही बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 February 2026, 1:07 PM IST
google-preferred

Dehradun: सेलाकुई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नकली पनीर और दही की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लग्जरी कारों से भारी मात्रा में नकली डेयरी उत्पाद बरामद कर खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरे का खुलासा किया है।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध गाड़ियां रोकी गईं

पुलिस के अनुसार नियमित चेकिंग अभियान के दौरान धूलकोट तिराहे से सेलाकुई बाजार की ओर तेज रफ्तार से आ रही एक लाल रंग की ब्रेजा कार और उसके साथ चल रही एक बलेनो कार को संदेह के आधार पर रोका गया। दोनों गाड़ियों की तलाशी लेने पर पुलिस टीम हैरान रह गई।

250 किलो नकली पनीर और 50 किलो दही बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों कारों से कुल 250 किलो नकली पनीर और 50 किलो नकली दही बरामद किया। प्रारंभिक पूछताछ में वाहन चालक ने पनीर और दही के नकली होने की बात स्वीकार की, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को तत्काल सूचना दी गई।

Dehradun Crime: विकासनगर में युवती की बेरहमी से हत्या, दवा लेने निकली थी…खेत में मिला लहूलुहान शव

मौके पर की गई सैंपलिंग में पुष्टि

सूचना मिलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद पनीर व दही की सैंपलिंग की। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि पनीर और दही पूरी तरह से नकली और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। इसके बाद पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर ही नकली पनीर और दही को नष्ट कर दिया।

शादी समारोह में सप्लाई की थी तैयारी

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों वसीम और प्रदीप ने खुलासा किया कि वे यह नकली पनीर और दही एक शादी समारोह में सप्लाई करने जा रहे थे। इससे पहले कि यह मिलावटी खाद्य सामग्री लोगों की थालियों तक पहुंचती, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर दी।

स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नकली डेयरी उत्पादों का सेवन गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इस कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन की सतर्कता एक बार फिर सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Dehradun Crime News: विकासनगर में खौफनाक वारदात, छात्रा की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

खाद्य माफियाओं पर नजर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की बिक्री या सप्लाई की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या खाद्य विभाग को सूचित करें।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 3 February 2026, 1:07 PM IST

Advertisement
Advertisement