बुलंदशहर में बड़ा खुलासा: पामोलीन ऑयल से बन रहा था पनीर, फूड सेफ्टी टीम ने पकड़ा खेल
बुलंदशहर में फूड सेफ्टी विभाग ने पनीर बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा। एक फैक्ट्री में पामोलीन ऑयल से पनीर तैयार किया जा रहा था, जबकि दूसरी में गंदगी का अंबार था। 10 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद कर नष्ट किया गया।