हिंदी
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठे सवाल (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज के कोल्हुई कस्बे में नकली पनीर और खोया की बिक्री को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिलावटी और संदिग्ध पनीर-खोया बाजार में खपाया जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
चर्चा है कि पनीर और खोया की संदिग्ध खेप रात के अंधेरे में कस्बे तक पहुंचाई जाती है। हालांकि, यह सामान कहां से आता है और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मईयत जैसी बिछी लाशें, चारों तरफ खून ही खून: जानलेवा हमले में उजड़ा परिवार, दबोचे गए दरिंदे दंपति
बताया जाता है कि विभाग द्वारा समय-समय पर दुकानों पर छापेमारी कर पनीर और खोया के नमूने लिए जाते हैं। लेकिन स्थानीय लोगों का सवाल है कि लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट आखिर कब सामने आएगी और अब तक कितने मामलों में कार्रवाई हुई?
लोगों का कहना है कि महज मुनाफे के लिए खाद्य पदार्थों में मिलावट करना गंभीर मामला है। अगर मिलावटी पनीर-खोया की बिक्री हो रही है तो इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही लोगों को भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ खरीदने से सावधान रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- यूपी के तीन ताकतवर नेता भाजपा की नेशनल टीम से बाहर; चुनावी साल में क्यों कटा पत्ता?
चर्चा है कि जांच टीम को ये लोग अपने दुकान का समान छोड़कर किसी और दुकान से जो शुद्ध रूप से पनीर बनाता है उसी से खरीदकर सैंपल दे देते हैं।
Location : Maharajganj
Published : 17 August 2026, 6:28 PM IST