पिज्जा से बिरयानी तक… कानपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, कहीं कीड़े वाला आटा तो कहीं गंदा तेल मिला
कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 टीमों के जरिए 52 फास्ट फूड आउटलेट और रेस्टोरेंट की जांच की। निरीक्षण में कई जगह किचन की गंदगी, वेज-नॉनवेज भोजन एक साथ बनाने, आटे में कीड़े और खाद्य तेल के बार-बार इस्तेमाल जैसी कमियां सामने आईं। कुछ प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया और एक पिज्जा आउटलेट के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई।