Deoria News: POCSO केस में वांछित 60 साल का आरोपी आखिर कहां छिपा था? मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरकर दबोचा

देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में POCSO एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 60 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल भुसवल जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 August 2026, 6:36 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में POCSO एक्ट के मामले में वांछित चल रहा 60 वर्षीय आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रुद्रपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी पुलिस

मामला देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में वांछित आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनाया प्लान

पुलिस के अनुसार टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि POCSO एक्ट में वांछित आरोपी बिकाऊ पासवान जंगल भुसवल जाने वाले मार्ग के तिराहे के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।

देवरिया के विकास की खुली परतें? ऋषि पांडेय से स्वास्थ्य, शिक्षा और भ्रष्टाचार पर तीखे सवाल

60 वर्षीय बिकाऊ पासवान गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिकाऊ पासवान पुत्र स्वर्गीय परदेशी पासवान के रूप में हुई है। वह रुद्रपुर थाना क्षेत्र, जनपद देवरिया का निवासी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र करीब 60 वर्ष है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

देवरिया में दर्दनाक हादसा, दोस्तों संग नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई कानूनी कार्रवाई

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित मामले में अब पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Location :  Deoria

Published :  16 August 2026, 6:36 PM IST

Related News

Advertisement