निठारी कांड के सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, दुकान में शव मिलने से हड़कंप; नए एंगल के साथ जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े रहे सुरेंद्र कोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने उसकी चाय की दुकान में शव रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, वह कुछ महीनों से हरिद्वार में चाय बेच रहा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 18 September 2026, 1:50 PM IST
google-preferred

Haridwar: कभी निठारी कांड के चलते देशभर में सुर्खियों में आया सुरेंद्र कोली अब हरिद्वार में मृत मिला है। शहर कोतवाली क्षेत्र में उसकी चाय की दुकान के अंदर उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया है। दुकान से फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव

मामला हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र की सप्त ऋषि पुलिस चौकी का है। पुलिस को सूचना मिली कि सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने स्थित एक चाय की दुकान में एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, वह पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था और किराए पर चाय का खोखा चलाता था।

19 साल पीछे पहुंचा नोएडा: आखिर कौन है 16 बच्चों की मौत का गुनहगार, निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

निठारी कांड से जुड़ा रहा था नाम

सुरेंद्र कोली का नाम वर्ष 2006 में सामने आए नोएडा के चर्चित निठारी मामले से जुड़ा रहा है। उस समय नोएडा के सेक्टर-31 स्थित निठारी में कई बच्चों के लापता होने और हत्या के मामले सामने आने के बाद देशभर में सनसनी फैल गई थी। सुरेंद्र कोली पर कई मामलों में हत्या समेत गंभीर आरोप लगे थे। वर्ष 2009 में एक मामले में उसे दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई गई थी। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी उसकी फांसी की सजा बरकरार रखी थी। वर्ष 2015 में इस मामले में उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया था।

जेल से बाहर आने के बाद हरिद्वार में रहने लगा

निठारी से जुड़े मामलों में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया चलने के बाद सुरेंद्र कोली हाल के महीनों में हरिद्वार में रह रहा था। यहां वह चाय बेचकर अपना गुजारा कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह हरिद्वार कब आया था, यहां किसके संपर्क में था और घटना से पहले उसकी दिनचर्या कैसी थी। पुलिस उसके परिवार और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा सकती है, ताकि उसकी मौत से पहले की परिस्थितियों की तस्वीर साफ हो सके।

यूपी के चर्चित निठारी कांड में बड़ा कानूनी अपडेट, लड़ाई लगभग खत्म, सुप्रीम कोर्ट में खारिज हुईं ये अपीलें, जानें पूरा अपडेट

हर एंगल से जांच जारी

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक, सुरेंद्र कोली निठारी कांड से जुड़े मामलों में आरोपित रहा था। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि वह कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था और चाय की दुकान चला रहा था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दुकान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए पुलिस मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है।

Location :  Haridwar

Published :  18 September 2026, 1:48 PM IST

Advertisement