हिंदी
एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार (image source: dynamite news)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को नई मंडी कोतवाली पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ ने सभी को चौंका दिया। इस कार्रवाई में दो बदमाश अमर और गुड्डू पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
खास बात यह रही कि घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय एक बदमाश गुड्डू पुलिस को बेखौफ अंदाज में टशन दिखाते हुए अपनी मूंछों पर ताव देता नजर आया। इस दृश्य ने मौके पर मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया कि घायल होने के बावजूद बदमाशों में पुलिस का कोई डर नहीं दिखा।
पुलिस पानीपत-खटीमा हाईवे पर रजवाहे की पुलिया के पास नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, उनके दो साथी अभिषेक और सागर जंगल की आड़ लेकर मौके से फरार हो गए।
UP Crime: 50 लाख के मोबाइल बरामद, देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस जांच में सामने आया कि ये वही चारों बदमाश हैं जिन्होंने मंगलवार को नई मंडी क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय उन्होंने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
Kanpur News: पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग में इतने घायल, इस वारदात का बड़ा खुलासा
घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों की पहचान अभिषेक और सागर के रूप में हुई है। खतौली सीओ रूपाली राव ने बताया कि पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की थी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 6 May 2026, 2:51 PM IST