UP Crime: 50 लाख के मोबाइल बरामद, देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस सेल ने करीब 50 लाख रुपये कीमत के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।

Updated : 6 May 2026, 2:41 PM IST
google-preferred

Deoria News: देवरिया जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस सेल ने करीब 50 लाख रुपये कीमत के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।

गुमशुदा मोबाइल फोन

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से की गई। गुमशुदा मोबाइल फोन से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए सर्विलांस टीम को लगातार ट्रैकिंग और खोजबीन के निर्देश दिए गए थे।

कुल 251 मोबाइल फोन बरामद

टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए कुल 251 मोबाइल फोन बरामद किए, जिन्हें 6 मई 2026 को संबंधित आवेदकों को विधिवत सुपुर्द किया गया। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखने को मिली।

Kanpur News: पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग में इतने घायल, इस वारदात का बड़ा खुलासा

ऑनलाइन ठगी के माध्यम से लोगों को निशाना

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और अपराधी सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, ई-मेल और ऑनलाइन ठगी के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं।

फिरोजाबाद में कार्यभार संभालते ही डीएम संतोष कुमार शर्मा बोले-कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

शिकायत दर्ज

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अंजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या मोबाइल ऐप से दूरी बनाए रखें। साथ ही उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी है, जहां तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से यह भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर दें।

Location :  Deoria

Published :  6 May 2026, 2:41 PM IST

Advertisement