हिंदी
युवक के परिजनों ने उठाई मांग (Img: Dynamite News)
Mirzapur: जिले के संतनगर थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने मृतक की फोटो दिखाते हुए दावा किया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या को फांसी का रूप देने की सुनियोजित साजिश है।
परिजनों ने मृतक शिवम की वह फोटो भी दिखाई, जिसमें उसके दोनों हाथ बंधे हुए स्पष्ट दिख रहे हैं। परिवार का सवाल है, "भला कोई मरने वाला व्यक्ति अपने हाथ खुद बांधकर फांसी कैसे लगा सकता है?" परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में खड़ा किया है। आरोप है कि थाने पर शव की मौजूदगी और पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के समय में भारी अंतर है।
ये भी पढे़ं- Mirzapur: दीपनगर में झोलाछापों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, सिर्फ दो क्लीनिक को नोटिस से ग्रामीणों में नाराजगी
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जो समय बताया है, उस समय शव कहां था, इसे लेकर पुलिस गोलमोल जवाब दे रही है। मजे कि बात है कि पुलिस ने बिना फॉरेंसिक टीम बुलाए हड़बड़ी में शव को पेड़ से उतार दिया। न घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच हुई, न साक्ष्य सुरक्षित किए गए। सूचना के बाद भी थाने पर सुनवाई नहीं हुई, जिससे परिवार दहशत में है। और तो और अभी तक पीड़ित की तहरीर तक दर्ज नहीं कि गई है जो सवाल खड़े किए जा रहा है कि पुलिस आखिरकार पीड़ित की तहरीर दर्ज करने से क्यों पीछे हट रही है।
परिजनों का सबसे बड़ा आरोप है कि शिवम का मल्टीमीडिया मोबाइल गायब कर दिया गया है। जब कि दूसरा मोबाइल पुलिस के कब्जे में है। परिवार का दावा है कि उस मोबाइल में मृतक की प्रेमिका बेबी उर्फ बबिता और उसके परिवार से जुड़े कई राज दफन हैं। सबूत मिटाने के लिए ही मोबाइल को गायब किया गया है।
पीड़ित पिता विश्वम्भर कुमार की तहरीर के मुताबिक, 6 सितंबर 2024 को बेबी उर्फ बबिता और उसके परिजनों ने शिवम को दीपनगर बुलाया था। रात 10:08 पर बबिता ने फोन कर कहा था, "शिवम अब घर नहीं आएगा, अब उसका मरा हुआ मुंह देखोगे।" इसके बाद उसका शव पेड़ पर लटका मिला।
ये भी पढे़ं- कानपुर में 48 घंटे की बारिश के बाद निकली चटक धूप, जनजीवन पटरी पर लौटा; 4 अक्टूबर तक मौसम का हाल
परिजनों ने बेबी उर्फ बबिता, उसके पिता रामनरेश कोल, मां भगवन्ती देवी, भाई राजू-रतन, लवकुश कोल और सूर्य प्रकाश चौहान पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए एसपी से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
Location : Mirzapur
Published : 29 September 2026, 1:51 PM IST