हिंदी
सुरक्षा में चूक पर एसपी का बड़ा एक्शन (Img: Dynamite News)
Maharajganj: वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। यहां रह रही 17 वर्षीय किशोरी शनिवार को नित्य क्रिया करने के बहाने कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गई। किशोरी के सेंटर से निकलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन स्टॉप सेंटर की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और संयुक्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। किशोरी के फरार होने की सूचना मिलते ही थाना बृजमनगंज पुलिस और वन स्टॉप सेंटर की टीम सक्रिय हुई। संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई और टीमों के समन्वित प्रयास से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना बृजमनगंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के घर से लापता होने के संबंध में 13 जुलाई 2026 को थाना बृजमनगंज में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-174/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस लगातार किशोरी की तलाश में जुटी थी।
ये भी पढ़ें - Maharajganj: पोखरे में दिखे मगरमच्छ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विवेचना के दौरान पुलिस ने किशोरी को 14 अगस्त को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी बस स्टैंड से बरामद किया था। आवश्यक चिकित्सीय और विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे नियमानुसार महराजगंज स्थित वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया था।
15 अगस्त को किशोरी ने नित्य क्रिया करने की बात कही। इसी दौरान वह सेंटर में मौजूद कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गई। किशोरी के गायब होने की जानकारी सामने आते ही वन स्टॉप सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद बृजमनगंज पुलिस और सेंटर की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। दोनों टीमों ने संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए आखिरकार किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अब किशोरी से संबंधित आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर रही है।
इस मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतना दो महिला पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों की इस कार्रवाई से साफ है कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - Maharajganj: रात में अघोषित बिजली कटौती से धानीवासी त्रस्त, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित
वहीं, वन स्टॉप सेंटर से फरार होने के मामले में थाना कोतवाली महराजगंज में किशोरी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद किशोरी थाना बृजमनगंज क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी है।
Location : Maharajganj
Published : 15 August 2026, 6:12 PM IST