हिंदी
हादसे के बाद मचा कोहराम (Source: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बैठवलिया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के गिरहिया गांव निवासी 25 वर्षीय राजेश पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेश बुधवार को किसी काम से बाइक लेकर बैठवलिया पेट्रोल पंप की ओर गया था।
दोपहर करीब 12 बजे पेट्रोल पंप के पास पहुंचने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेश बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी राजेश के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई।
108 एंबुलेंस की मदद से राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
राजेश की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद निचलौल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Triumph ने भारत में लॉन्च की नई Bonneville T40, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस अब अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के इलाके में जानकारी जुटाई जा रही है और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि वाहन और उसके चालक की पहचान होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 7 October 2026, 2:50 PM IST
Topics : hit and run Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Nichlaul News Road Accident Uttar Pradesh News