Maharajganj News: क्या तस्करों में पुलिस का खौफ खत्म? पिकअप में भरकर कैसे पहुंच रहा लाखों तस्करी का सामान

कोल्हुई में पिकअप से लाखों की नेपाली फेयर एंड लवली बरामद किया गया जिसमें दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 27 August 2026, 12:22 PM IST
google-preferred

Maharajganj: सीमा क्षेत्र में तस्करी पर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करों के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। गुरुवार सुबह कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें लाखों रुपये का नेपाली फेयर एंड लवली का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पिकअप में भरकर कैसे पहुंचा लाखों का माल?

इस कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सीमा क्षेत्र से पिकअप में भरकर बड़ी मात्रा में तस्करी का सामान कैसे लाया जा रहा था? क्या तस्करों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, या फिर तस्करी के लिए नए रास्तों और तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है? लाखों रुपये के सामान की आवाजाही सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़ें - Maharajganj News: नई टीम ने संभाली कमान, डीएम ने दिलाई शपथ; कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी की याद

कार्रवाई के बाद कस्टम को सौंपा गया माल

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को कब्जे में लेकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, सामान को धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत दाखिल कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा गया।

ये भी पढ़ें - Maharajganj: हकामुद्दीन की संदिग्ध मौत; पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिजनों को सौंपी आर्थिक मदद

नेटवर्क तक पहुंचना होगी बड़ी चुनौती

एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग हैं और पिकअप में भरकर लाखों का सामान पहुंचाने वाले नेटवर्क की कड़ियां कहां तक जुड़ी हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  27 August 2026, 12:22 PM IST

Advertisement