जिस जमीन के लिए मचा था हंगामा, वहीं मिला कब्जा… खजनी तहसील विवाद में दोबारा पैमाइश से खुला पूरा सच

गोरखपुर की खजनी तहसील में जमीन विवाद को लेकर हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने जब दोबारा जांच कराई तो मामला पूरी तरह बदल गया। जिस जमीन को लेकर महिला ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जांच में उसी भूमि को लेकर अलग तथ्य सामने आए।

Gorakhpur: खजनी तहसील में राजस्व अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा करने वाली महिला के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। एसडीएम के निर्देश पर गठित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर दोबारा सीमांकन और पैमाइश की तो जिस जमीन को लेकर महिला न्याय न मिलने का आरोप लगा रही थी, उसी भूमि पर उसका ही कब्जा पाया गया। जांच के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ गया और राजस्व टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंप दी।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि गुरुवार 16 जुलाई को सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढाडी जोत गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी अरविंद प्रसाद हाथ में डंडा लेकर खजनी तहसील पहुंची थीं। उन्होंने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पर रुपये लेकर पैमाइश न करने और जानबूझकर मामले को लंबित रखने का आरोप लगाया। महिला ने तहसील परिसर में करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया, कानूनगो को तलाशते हुए खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सात बच्चों की मां समधी के साथ फरार… पति ने पूछा तो फोन पर मिला चौंकाने वाला जवाब

एसडीएम ने महिला को कराया शांत

स्थिति बिगड़ते देख एसडीएम आनंद कुमार कटारिया ने हस्तक्षेप किया और महिला को समझाकर शांत कराया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए नायब तहसीलदार सिकरीगंज जाकिर हुसैन के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की टीम गठित कर शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर पुनः पैमाइश कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को राजस्व टीम गांव पहुंची और संबंधित भूमि का दोबारा सीमांकन कराया। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि जिस भूमि को लेकर महिला विवाद कर रही थी, उस पर पहले से ही उसी का कब्जा है। टीम ने मौके की स्थिति का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार की।

Ram Mandir Chadhawa Theft: आखिर चढ़ावे की रकम कहां गई? टिन्नू यादव और मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर

कार्रवाई में रहे शामिल

राजस्व विभाग के अनुसार सीमांकन की कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक देवनारायण मिश्रा, राजस्व निरीक्षक अवधेश श्रीवास्तव तथा संबंधित हल्का लेखपाल शामिल रहे। अधिकारियों ने मौके पर सभी पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश कराई और आवश्यक अभिलेखों का मिलान भी किया।

Location :  Gorakhpur

Published :  17 July 2026, 6:56 PM IST

Related News

Advertisement