जांच आगे बढ़ी तो खुली बड़ी सच्चाई… नाबालिग अपहरण केस में बढ़ीं पॉक्सो की धाराएं, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में नाबालिग के अपहरण के एक मामले ने जांच के दौरान नया मोड़ ले लिया। शुरुआती मुकदमे के बाद पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर गंभीर धाराएं बढ़ानी पड़ीं। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच आगे बढ़ रही है।

Gorakhpur: जिले के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान मामले में नए तथ्य सामने आने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक उरुवा बाजार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना उरुवा बाजार पर दर्ज मुकदमा संख्या 185/2026 के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें- Gorakhpur: 51 लाख लगाए, करोड़ों का सपना देखा… फिर एक कागज ने खोल दी पूरे ठगी गैंग की पोल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन साहनी उर्फ आर्यन निषाद पुत्र लक्ष्मी साहनी, निवासी ग्राम पतरैठा, थाना उरुवा बाजार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक रूप से मामले में नाबालिग के अपहरण से संबंधित धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 65(1) बीएनएस के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की भी बढ़ोतरी कर दी।

ये भी पढ़ें- Sultanpur: बाप-बेटा मिलकर चला रहे थे नशे का धंधा; पुलिस ने 2,278 किलो गांजे संग दबोचा

ये पुलिस मामले में रही शामिल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेक कुमार, आरक्षी सौरभ निषाद, आरक्षी मोहम्मद मोबिन तथा महिला आरक्षी शालू दूबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया।

Location :  Gorakhpur

Published :  2 August 2026, 7:57 PM IST

Advertisement