टोहाना में मौत का सफर: 52 सीटर बस खेत में पलटी, 3 की मौत और 20 घायल, आखिर कैसे हुआ ये भीषण हादसा?

फतेहाबाद के टोहाना में 52 सीटर बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिसमें दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बस को कब्जे में लिया गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 June 2026, 1:10 PM IST
google-preferred

Fatehabad: फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहाबाद से टोहाना जा रही विशाल टूर एंड ट्रेवल्स की 52 सीटर बस गांव अमानी और भोडी के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसा इतना भीषण था कि बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री सीटों के नीचे दब गए और मदद के लिए चीख-पुकार करने लगे। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। यात्रियों ने कई बार चालक को धीमी गति से बस चलाने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इसी दौरान गांव भोडी के पास बस अचानक बेकाबू होकर खेत में पलट गई।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान होमगार्ड जवान बलविंदर सिंह (31), भौती देवी (31) और मोनी देवी (70) के रूप में हुई है। घायल यात्रियों को तुरंत नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, एक लाख के इनामी आरोपी को STF ने दबोचा

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

रामदुलारे कोरी हत्याकांड में नया मोड़! पूरा परिवार लापता, बंद मिले मोबाइल से गहराया शक

राजनीतिक हस्तक्षेप और राहत कार्य

हादसे की जानकारी मिलने पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया और प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Location :  Fatehabad

Published :  15 June 2026, 1:10 PM IST

Advertisement