टोहाना में मौत का सफर: 52 सीटर बस खेत में पलटी, 3 की मौत और 20 घायल, आखिर कैसे हुआ ये भीषण हादसा?
फतेहाबाद के टोहाना में 52 सीटर बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिसमें दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बस को कब्जे में लिया गया है।