Deoria: सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी; यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा अभियान

देवरिया में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। 112 वाहनों का ई-चालान और 3 वाहन सीज किए गए। आखिर किन उल्लंघनों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और आगे क्या होगी कार्रवाई? जानिए पूरी खबर।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 1 August 2026, 5:02 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से देवरिया यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड, कचहरी चौराहा और कसया ढाला समेत कई स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई।

तीन सवारी और अवैध वाहनों पर सख्त कार्रवाई

अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ ही बिना हेलमेट, तीन सवारी लेकर चलने वाले बाइक चालकों तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस के संचालित ऑटो व ई-रिक्शा के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई।

Deoria: अंबेडकर प्रतिमा विवाद में ढिलाई पड़ी भारी, देवरिया में हल्का इंचार्ज और लेखपाल समेत 5 निलंबित

112 वाहनों का ई-चालान

यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 112 वाहनों का ई-चालान किया गया। वहीं, नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 3 वाहनों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Deoria: “शादी करूंगा” कहकर सालों तक करता रहा दुष्कर्म! जब मुकरा सिपाही तो पीड़िता पहुंची थाने, फिर जो हुआ…

नियमों का पालन करने की अपील

यातायात पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Location :  Deoria

Published :  1 August 2026, 5:02 PM IST

Related News

Advertisement