हिंदी
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप (Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने एक आरक्षी पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित आरक्षी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि आरक्षी शैलेन्द्र यादव, थाना सुहवल ग्राम बावडा जनपद गाजीपुर,की 2020 में करौदी बाजार मे नियुक्ति हुई करौंदी बाजार चौकी से सटे गांव के एक युवती से शादी का झांसा देकर कई वर्षों से उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा ।
इसी बीच उसका स्थानांतरण बरहज थाने पर डायल 112 नंबर पर हो गया जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरक्षी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए अभिजीत आर शंकर पुलिस अधीक्षक देवरिया कार्यालय में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
Deoria: पुलिस का बड़ा एक्शन; जानिए कैसे दो अवैध तमंचों के साथ दबोचा गया युवक, पुलिस ने भेजा जेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच का दायित्व अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह को सौंपा। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी आरक्षी के विरुद्ध बरियारपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत शुक्रवार की शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी आरक्षी शैलेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। हालांकि, आरोपी आरक्षी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Deoria: नारायनपुर मार्ग पर खुले गड्ढे बने मौत का जाल, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से हादसे का बढ़ा खतरा
उधर, पुलिस अधीक्षक देवरिया ने मामले को गंभीर मानते हुए शनिवार शाम लगभग 7 बजे आरोपी आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की विवेचना निष्पक्ष एवं विधिसम्मत तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी। दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Location : Deoria
Published : 26 July 2026, 9:20 AM IST