मैनपुरी: शादी का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर गर्भपात का दबाव डालने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।