लापरवाह चालकों पर यातायात पुलिस का बड़ा शिकंजा, जानिए देवरिया में अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान का पूरा सच
देवरिया में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बस स्टैंड और कसया ओवरब्रिज क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की। नियमों का उल्लंघन करने पर कई वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।