हिंदी
मौसम अपडेट (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में अब मौसम लोगों के लिए ज्यादा सुहावना लग रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और पश्चिम बंगाल से आने वाली नमी वाली हवाओं की गतिविधि कम हो गई है, जिससे अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप से ठंड का असर कम होगा।
7 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। लखनऊ, कानपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। हालांकि, शाम को ठंड बढ़ेगी और रात में हल्का कोहरा दिख सकता है।
पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बदायूं और बरेली जैसे जिलों में रात में हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली जैसे पश्चिमी यूपी के जिलों में घने कोहरे की उम्मीद नहीं है। सुबह ठंड रहेगी, लेकिन दिन में धूप से राहत मिलेगी।
UP Weather Update: सुबह घना कोहरा और दिन में तेज धूप, जानिये कब बदलेगा आपके जिले का मौसम
हाल की बारिश और कोहरे के बाद, कानपुर में मौसम अचानक गर्म हो गया है। शुक्रवार को कानपुर राज्य का तीसरा सबसे गर्म शहर था। यहां अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से 2.4 डिग्री ज़्यादा था। वाराणसी राज्य का सबसे गर्म शहर था, जहां तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि झांसी 24.9 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर था।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो कानपुर एयर फोर्स स्टेशन पर 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडी रात बरेली में थी, जहां तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Weather Update: फरवरी की शुरुआत में दिल्ली का बदला मौसम, जानें कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में फिर से बदलाव देखा जा सकता है। ईरान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने के बाद अपना असर दिखाएगा। 9 फरवरी के बाद पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तेज हवाओं के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। किसानों को फिलहाल सिंचाई रोकने की सलाह दी गई है।
Location : Lucknow
Published : 7 February 2026, 8:07 AM IST