Deoria: अंबेडकर प्रतिमा विवाद में ढिलाई पड़ी भारी, देवरिया में हल्का इंचार्ज और लेखपाल समेत 5 निलंबित

देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में अंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही मिलने पर हल्का इंचार्ज, बीट सिपाही, LIU बीट सिपाही, लेखपाल और पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 31 July 2026, 2:49 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में अंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन से जुड़े कई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

हल्का इंचार्ज और पुलिसकर्मी निलंबित

मामले में हल्का इंचार्ज, बीट सिपाही और LIU बीट सिपाही को निलंबित किया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने लेखपाल और पंचायत सचिव के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की है।

Deoria: आखिर बाल गृह में क्या देखने पहुंचे जज, DM और SP? औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

प्रतिमा हटाने के दौरान हुई थी झड़प

गौरतलब है कि गुरुवार को गांव में अंबेडकर प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प और पथराव की घटना सामने आई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही मिली

प्रशासन के अनुसार, मामले की प्रारंभिक जांच में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लापरवाही सामने आई है। इसी आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच अभी जारी है।

Deoria: बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले सावधान! देवरिया में यातायात पुलिस ने कसना शुरू किया शिकंजा

आगे भी हो सकती है कार्रवाई

प्रशासन ने संकेत दिया है कि जांच में यदि किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  31 July 2026, 2:49 PM IST

Advertisement