Deoria: बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले सावधान! देवरिया में यातायात पुलिस ने कसना शुरू किया शिकंजा

देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। भटवलिया, बस स्टैंड, कोऑपरेटिव चौराहा, मालवीय रोड और जिला पंचायत कट पर वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 30 July 2026, 5:00 PM IST
google-preferred

Deoria: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए देवरिया यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में 30 जुलाई 2026 को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया।

शहर के कई प्रमुख स्थानों पर हुई चेकिंग

यातायात पुलिस ने भटवलिया, बस स्टैंड, कोऑपरेटिव चौराहा और मालवीय रोड पर विशेष अभियान चलाया। इन स्थानों पर सड़क पर वाहन खड़े कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Deoria POCSO Arrest: महीनों से पुलिस की नजर में था आरोपी, आखिर राघव नगर मोड़ पर कैसे दबोचा गया?

बिना हेलमेट और तीन सवारी वालों पर कार्रवाई

इसके अलावा जिला पंचायत कट पर बाइक सवारों की भी सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी।

बिना लाइसेंस और फिटनेस वाले ऑटो-ई-रिक्शा पकड़े गए

अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस के संचालित किए जा रहे ऑटो और ई-रिक्शा की भी जांच की गई। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की गई।

Deoria: “शादी करूंगा” कहकर सालों तक करता रहा दुष्कर्म! जब मुकरा सिपाही तो पीड़िता पहुंची थाने, फिर जो हुआ…

देवरिया से पलिया और दिल्ली जाने वाली बसों की भी जांच

यातायात पुलिस ने देवरिया से पलिया (लखीमपुर खीरी) और देवरिया से दिल्ली चलने वाली बसों की भी जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।

62 वाहनों का ई-चालान

यातायात पुलिस के अनुसार, पूरे अभियान के दौरान कुल 62 वाहनों का ई-चालान किया गया और 2 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर

यातायात पुलिस ने कहा कि चेकिंग अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  30 July 2026, 5:00 PM IST

Advertisement