हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया के भलुअनी में मोनू सिंह हत्याकांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी भलुअनी-बरहज मार्ग से की गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया और उसके पैर में गोली लग गई।
पुलिस के अनुसार, चाइना अंसारी पुलिस से पिस्टल छीनकर फरार होने लगा था। पुलिस ने पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चलने से चाइना अंसारी के पैर में चोट लगी। वहीं दूसरे आरोपी अम्बुज विश्वकर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- हमीरपुर में खाकी पर सवाल, सिपाही पर लगे गंभीर आरोप, पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग तेज
मामला गुरुवार रात का है, जब भलुअनी में 23 वर्षीय मोनू सिंह पुत्र प्रेम सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश था। पुलिस ने हत्याकांड में नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
ये भी पढ़ें- देवरिया में डीएम का सरप्राइज विजिट, छात्राओं की सुविधाओं से लेकर थाने तक परखी व्यवस्था
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद करने का दावा किया है। गोली लगने के बाद चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Location : Deoria
Published : 13 September 2026, 8:08 AM IST
Topics : China Ansari Deoria News Monu Singh Murder UP News