हिंदी
हमीरपुर में खाकी कठघरे में
Hamirpur: जनपद के कोतवाली नगर में तैनात एक सिपाही पर अभद्रता, गाली-गलौज और मोबाइल छीनकर तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक विवाद के दौरान सिपाही ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और मोबाइल छीनकर पटक दिया, जिससे मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया।
मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने थाना कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र देकर पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग करते लोग
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुमित सिंह ने थाना कोतवाली नगर में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 12 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह एक आवश्यक कार्य से जा रहा था। इसी दौरान चौराहे पर नगर मंडल के बूथ अध्यक्ष विशाल सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान कोतवाली नगर में तैनात सिपाही अरविंद से विवाद की स्थिति बन गई।
हमीरपुर में खाकी के व्यवहार पर उठे सवाल
शिकायतकर्ता का आरोप है कि सिपाही ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर शिकायतकर्ता ने सिपाही को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सिपाही ने हाथापाई करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया और पटक दिया जिसमें मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया, साथ ही सिपाही पर धमकी देने का भी आरोप भी लगा।
शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Location : Hamirpur
Published : 13 September 2026, 6:19 AM IST