Hamirpur: जिला अस्पताल पहुंचे मंडलायुक्त, ICU जल्द शुरू करने की तैयारी

मंडलायुक्त अजीत कुमार ने हमीरपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई, मरीजों को रेफर करने, बाहर की दवाओं और ICU जल्द शुरू करने को लेकर दिए निर्देश।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 17 October 2026, 6:45 PM IST
google-preferred

Hamirpur: हमीरपुर-चित्रकूट-बांदा मंडल के मंडलायुक्त अजीत कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि मरीजों को बेवजह दूसरे अस्पतालों में रेफर न किया जाए और उन्हें बाहर से दवाएं लिखने से बचा जाए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के ICU को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। मंडलायुक्त अजीत कुमार के मुताबिक, ICU को जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इससे गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: रामपुर में युवती की शादी पर बवाल, युवक के घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग; वीडियो वायरल होते ही धराए

वहीं, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए शासन को पत्राचार किया जा चुका है। मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने पर जोर दिया।

Location :  Hamirpur

Published :  17 October 2026, 6:40 PM IST

Advertisement