हादसे में कार और बाइक दोनों के उड़े परखच्चे, बदायूं के उसावां में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा युवक

बदायूं के उसावां क्षेत्र में गिल्टैया गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 August 2026, 4:05 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गिल्टैया गांव के पास तेज रफ्तार अल्टो कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही हसदे के पास कार की क्षति ग्रस्त हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालात गम्भीर देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां पर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने घायल बाइक सवार की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - Budaun: बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की फॉर्च्यूनर कार हादसे का शिकार, MLA समेत 3 गंभीर घायल

घायल की हालत गंभीर

आपको बता दें घायल बाइक सवार राजाबाबू (20) वर्ष पुत्र नंदराम निवासी इस्लामगंज थाना अलापुर क्षेत्र का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि पता नहीं किस काम से उधर गया था मुझे पता ही नहीं। फिलहाल घायल बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवार को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें - Budaun: बच्चों की किताबें खरीदने निकला था पिता, बाजार पहुंचते ही हो गई अचानक मौत

Location :  Budaun

Published :  2 August 2026, 4:05 PM IST

Related News

Advertisement