Budaun: बच्चों की किताबें खरीदने निकला था पिता, बाजार पहुंचते ही हो गई अचानक मौत

बदायूं के उसावां बाजार में बच्चों की किताबें खरीदने आए 35 वर्षीय युवक की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। आखिर बाजार में ऐसा क्या हुआ कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया? पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 1 August 2026, 5:02 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसावां कस्बे की बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों की किताबें खरीदने आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

किताब खरीदने के बाद लौटते समय हुई घटना

मृतक की पहचान सुधीर (35) पुत्र टीकाराम सिंह, निवासी दसिया गांव, थाना परौर, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार को अपने बच्चों की किताबें खरीदने के लिए उसावां कस्बे आए थे। खरीदारी पूरी करने के बाद जब वह घर लौट रहे थे, तभी बाजार में एक गोदाम के पास अचानक गिर पड़े।

Budaun News: एक्सपायर खाद्य सामग्री से भरा गोदाम सील, रात में छापेमारी से हड़कंप; CCTV और DBR जांच के दायरे में

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

Budaun: सालों की शिकायतों के बाद भी हालात बदतर, जानिए रजिस्ट्री कार्यालय में क्यों दम तोड़ रहीं स्वच्छता की नीतियां?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Location :  Budaun

Published :  1 August 2026, 4:49 PM IST

Advertisement