सुबह-सुबह घर से हंसता-खेलता निकला था युवक, फिर खेत में अचानक ऐसा क्या हुआ कि लौटकर सिर्फ लाश आई?
गोरखपुर के गोला क्षेत्र के ककरही गांव में सोमवार सुबह शौच के लिए खेत गए 30 वर्षीय मजदूर रंजीत कुमार की अचानक अचेत होने से मौत हो गई। वह एक माह पूर्व पंजाब से लौटा था और बीमार था। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम के पंचनामा कर शव अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया।