जेल का गेट खुला और फिर गायब हो गया उम्रकैदी! बरेली सेंट्रल जेल से फरारी ने खड़े किए बड़े सवाल

बरेली सेंट्रल जेल से उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी अचानक फरार हो गया, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कैदी को काम पर ले जाया जा रहा था, तभी वह सुरक्षा घेरे को चकमा देकर भाग निकला।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 June 2026, 7:41 PM IST
google-preferred

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की सेंट्रल जेल से सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

फरार कैदी की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है।

काम पर ले जाते समय मिला भागने का मौका

जानकारी के अनुसार फरार कैदी का नाम दिनेश है, जो अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के नेनेडा राजपूत गांव का रहने वाला है। उसे पॉक्सो एक्ट के एक मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी और वह पिछले छह वर्षों से बरेली सेंट्रल जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि सोमवार को विशेष अनुमति पर्ची के आधार पर कुछ कैदियों को काम के लिए जेल परिसर से बाहर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दिनेश को भी अन्य कैदियों के साथ ले जाया गया। मौका मिलते ही उसने सुरक्षा कर्मियों को चकमा दिया और वहां से फरार हो गया।

रात के अंधेरे में कॉलोनी में घूम रहे थे तीन साए! सुबह CCTV देखा तो लोगों के उड़ गए होश

सूचना मिलते ही प्रशासन में मची हलचल

कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अन्य अधिकारियों के साथ जेल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार कैदी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसके रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।

UP: रायबरेली में विवादित पोस्टरों से मचा सियासी बवाल, सपा नेता और कार्यकर्ता नाराज

सात कर्मचारियों पर गिरी गाज

घटना के बाद जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें पांच जेल वार्डर और दो अन्य कर्मचारी शामिल हैं। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। इसी आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन फरार कैदी की तलाश में जुटे हैं।

Location :  Bareilly

Published :  22 June 2026, 7:41 PM IST

Related News

Advertisement