हिंदी
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल (IMG: Gemini)
Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM), अपर नगर आयुक्त और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कुशीनगर, अयोध्या, कानपुर नगर, कासगंज, चित्रकूट, सहारनपुर, बरेली, मऊ और शाहजहांपुर समेत कई स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, पवन कुमार, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर बनाया गया है। वहीं दिनेश, मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा को अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज के पद पर भेजा गया है।
अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। कंचन, उपजिलाधिकारी, मथुरा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट बनाया गया है। वहीं सूरज कुमार यादव, विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जितेंद्र कटियार, उपजिलाधिकारी, प्रतापगढ़ को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है। वंदिता श्रीवास्तव, सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण को उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हिमांशु कुमार गुप्ता, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण बनाया गया है। निधि डोडवाल, उपजिलाधिकारी, बरेली को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अजय कुमार त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर को मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ बनाया गया है। वहीं भान सिंह, उपजिलाधिकारी, भदोही को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
Location : Lucknow
Published : 19 September 2026, 3:34 PM IST