यादगार किस्सा: मंत्री बने नीतीश के बेटे निशांत कैसे थे पढ़ाई में…

आखिरकार नीतीश कुमार के पुत्र निशांत सक्रिय राजनीति में आ ही गये। गुरुवार को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली और अपने पिता के नक्शे कदम पर बढ़ चले। इसी बीच डाइनामाइट न्यूज़ आपको पिता-पुत्र के बीच के एक यादगार किस्से को इस खबर में बता रहा है।

Updated : 7 May 2026, 7:24 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सम्राट चौधरी सरकार में पहली बार मंत्री बने। वह खास चर्चा में हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके निशांत लंबे समय तक राजनीति से दूर रहे। उनकी सादगी और शांत स्वभाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

सम्राट चौधरी की केबिनेट में शामिल

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद चर्चा थी कि उनके बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते है। पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें इसके लिए मनाने की  कोशिश भी की। निशांत का कहना था कि वे बिना चुनाव जीते वह कोई पद नहीं लेना चाहते मगर अब वह मान गए ।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम

20 जुलाई 1975 निशांत कुमार का जन्म हुआ था। वे नीतीश कुमार और मंजू सिन्हा की इकलौती संतान है। उनकी मां मंजू सिन्हा का 2007 में निधन हो गया। वहीं निशांत ने अब तक शादी नहीं की है। निशांत ने शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल से की । वहीं बाद में उनकी पढ़ाई मसूरी के मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल में हुई। इसके बाद बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम भी किया। लेकिन राजनीति से दूरी बनाए रखी।

बिहार कैबिनेट का विस्तार: सम्राट सरकार में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

घटना से नराज नीतीश कुमार

निशांत कुमार का एक किस्सा भी काफी चर्चित है। जब वे दूसरी कक्षा में पढ़ते थे, तब स्कूल में एक शिक्षक ने उन्हें छड़ी से पीट दिया था उस दौरान नीतीश कुमार विधायक थे। बेटे के साथ हुई इस घटना से नराज नीतीश कुमार ने बिना राजनीतिक पहचान और विवाद के निशांत का नाम कटवा लिया।

Location :  New Delhi

Published :  7 May 2026, 2:21 PM IST

Related News

Advertisement