जब ससुर बना हैवान…तो थरथरा उठा परिवार, घर में अकेली बहू को पाकर बिगड़ी नीयत, महिला ने ऐसे बचाई जान

जमुई के चरका पत्थर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 8 August 2026, 12:29 PM IST
google-preferred

Jamui: बिहार के जमुई जिले से एक बार फिर रिश्तों को तार-तार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरका पत्थर थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत ससुर ने अपनी ही बहू को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और सनसनी का माहौल है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है।

विरोध करने पर बाहर तक किया पीछा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शाम के समय अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर शराब के सुरूर में धुत्त होकर वहां पहुंचा और जबरन महिला को दबोचकर घर के अंदर खींच ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। हालांकि, पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को चकमा देकर बाहर की ओर भागी। हैवान बना ससुर बाहर भी उसका पीछा करने लगा, लेकिन महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोग और परिजन एकत्र हो गए, जिससे आरोपी के मंसूबे पस्त हो गए।

बिहार का वो खौफनाक मामला…जिसे सुन कांप गई लोगों की रूह: दरिंदे ने पहले लूटी आबरू, फिर हत्या कर शव के बगल में सोया

FSL की टीम ने मौके से जुटाए अहम सबूत

घटना की सूचना मिलते ही चरका पत्थर थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। FSL की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य और सबूत जुटाए, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ कड़ा कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

देवरिया में यूरिया की अवैध तस्करी पर बड़ा एक्शन, बिहार जा रही खाद से भरी पिकअप जब्त; तीन पर FIR

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- आरोपी को भेजा जा रहा है जेल

थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Location :  Jamui

Published :  8 August 2026, 12:29 PM IST

Related News

Advertisement