हिंदी
प्रतापगढ़ खाकी का बड़ा एक्शन (Img: Dynamite News)
Pratapgarh: प्रतापगढ़ पुलिस ने आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में 2 अगस्त को हुई करीब 12 लाख रुपये के जेवरात की लूट का खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया, जबकि दो अन्य को अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान में सोने का एक कंगन, चार अंगूठियां, दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी झुमके, एक मांग टीका, दो जोड़ी बालियां, तीन चेन, एक लॉकेट तथा बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - Pratapgarh: जिस वाहन में ले जाया जाता है शव उसमें हो रहा ये काम
गौरतलब है कि 2 अगस्त की रात चार बदमाश एक घर में घुस गए थे। उस समय घर में एक महिला अकेली थी। आरोपियों ने महिला को बंधक बनाकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और उसमें रखे जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें - Pratapgarh: अखिलेश यादव की हिरासत पर भड़के सपाई, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
गहन छानबीन और जुटाए गए सुरागों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा लूटे गए अधिकांश जेवरात भी बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
Location : Pratapgarh
Published : 7 August 2026, 5:40 PM IST