हिंदी
खाद माफियाओं पर प्रशासन का चाबुक (Img: Dynamite News)
Maharajganj: शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार को जिले में उर्वरक दुकानों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जिले की चार अलग-अलग टीमों ने विभिन्न तहसीलों में कुल 31 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापेमारी कर उर्वरकों की गुणवत्ता, स्टॉक एवं अभिलेखों की जांच की।
उप कृषि निदेशक संजीव कुमार के नेतृत्व में नौतनवा तहसील क्षेत्र के 5 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। वहीं जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह की टीम ने सदर तहसील में 12 दुकानों पर छापेमारी करते हुए 8 उर्वरक नमूने संग्रहित किए।

ये भी पढ़ें - Maharajganj News: अमृत सरोवर जांच में हंगामा, मृतक बच्चों के परिजनों ने JE को घेरा, अधिकारियों के सामने भड़का गुस्सा
जांच के दौरान मे. मां वैष्णो खाद भंडार, धनेवा धनेई के संचालक द्वारा स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसका उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा मे. आईएफएफडीसी उर्वरक बिक्री केंद्र, नरायनपुर, गिरी खाद भंडार, चौपरिया तथा खान उर्वरक भंडार, पकड़ी दीक्षित की दुकानें जांच के समय बंद मिलने पर तीनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
भूमि संरक्षण अधिकारी डा. रमेश चन्द्र की टीम ने निचलौल तहसील में 6 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए सुमित निषाद के नेतृत्व में फरेन्दा तहसील की 8 दुकानों पर छापेमारी कर 1 उर्वरक नमूना लिया गया।
ये भी पढ़ें - Maharajganj: नेपाल सीमा के पास पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जानिए खेतों से कैसे उजागर हुआ तस्करी का राज?
पूरे अभियान के दौरान जिले में कुल 9 उर्वरक नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। इन नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी और गुणवत्ता में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं अन्य प्रासंगिक नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 7 August 2026, 5:57 PM IST