हिंदी
लियोनल मेसी - फोटो : IANS
New Delhi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान मैदान पर फुटबॉल का रोमांच चरम पर था, लेकिन स्टेडियम के बाहर सुरक्षा एजेंसियां कई गंभीर धमकियों से जूझ रही थीं। एक लीक पुलिस डोजियर में टूर्नामेंट के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को कथित तौर पर निशाना बनाने वाली बम धमकियों का जिक्र सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, मेसी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रहने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक मामले में पुलिस को फोन कर स्टेडियम की ओर जाने और वहां पुलिसकर्मियों व खिलाड़ियों पर हमला करने की धमकी दी गई थी। इस कथित धमकी में मेसी का विशेष रूप से नाम लिया गया था। धमकी देने वाले ने कथित तौर पर घरेलू बम और राइफल होने का दावा किया था।
इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी।
पानी निकासी को लेकर पहले कहासुनी, फिर बरसने लगे लाठी-डंडे! फर्रुखाबाद में मचा हड़कंप
मेसी को लेकर दूसरी गंभीर धमकी अर्जेंटीना और मिस्र के बीच 7 जुलाई को अटलांटा में खेले गए मुकाबले से जुड़ी बताई जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने स्टेडियम में प्रवेश कर मेसी को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और स्टेडियम में विस्फोटक विशेषज्ञों तथा K-9 यूनिट की मदद से जांच की गई।
बाद में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में मेसी ने भी गोल किया था।
सिर्फ मेसी ही नहीं, पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़े सुरक्षा मामलों का भी डोजियर में उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति ने रोनाल्डो के ठहरने की जगह की जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले में कार्रवाई की।
पानी निकासी को लेकर पहले कहासुनी, फिर बरसने लगे लाठी-डंडे! फर्रुखाबाद में मचा हड़कंप
विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ रेफरी भी ऑनलाइन धमकियों का सामना करते रहे। रिपोर्ट में फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को हजारों धमकी भरे संदेश मिलने का दावा किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा सिर्फ स्टेडियम तक सीमित चुनौती नहीं थी।
लीक डोजियर में सामने आए मामलों से पता चलता है कि विश्व कप के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद संबंधी अलर्ट, खिलाड़ियों की सुरक्षा, स्टॉकिंग और हिंसा की धमकियों पर लगातार नजर रखनी पड़ी। इन घटनाओं ने दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजनों में खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
Location : New Delhi
Published : 8 August 2026, 11:36 AM IST
Topics : FIFA World Cup Football News Lionel Messi