देवरिया में यूरिया की अवैध तस्करी पर बड़ा एक्शन, बिहार जा रही खाद से भरी पिकअप जब्त; तीन पर FIR

देवरिया में उर्वरकों की अवैध तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार भेजी जा रही 100 बोरी यूरिया और 100 किलोग्राम मैग्निशियम सल्फेट से लदी पिकअप जब्त कर ली। मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने उर्वरक तस्करी, कालाबाजारी और ओवररेटिंग के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 4 August 2026, 8:15 PM IST
google-preferred

Deoria: किसानों के लिए जरूरी उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए देवरिया प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार सीमा की ओर भेजी जा रही यूरिया और मैग्निशियम सल्फेट से लदी एक पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। जांच में उर्वरकों की अवैध ढुलाई की पुष्टि होने पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसानों के हक की खाद की कालाबाजारी या तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बिहार सीमा पर पकड़ी गई खाद से लदी पिकअप

जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि अवैध उर्वरक तस्करी की सूचना मिलने पर थाना श्रीरामपुर पुलिस ने बनकटा के चित्रसेन क्षेत्र में, जो बिहार सीमा से सटा हुआ है, एक पिकअप वाहन (BR29P-4707) को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन में ग्रोमोर ब्रांड की 100 बोरी यूरिया और जुआरी फार्महब के 'जय किसान' ब्रांड का 100 किलोग्राम मैग्निशियम सल्फेट बरामद हुआ।

तेज रफ्तार वाहन चालकों की अब खैर नहीं, देवरिया पुलिस के बेड़े में शामिल हुआ इंटरसेप्टर वाहन

तीन लोगों की भूमिका आई सामने

प्रशासनिक जांच में मेसर्स जनपद खाद एंड बीज भंडार के प्रोपराइटर नितिश यादव, फर्म संचालक मुकेश सिंह और वाहन चालक बदन यादव की संलिप्तता सामने आने की बात कही गई है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद तीनों के खिलाफ थाना श्रीरामपुर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

डीएम ने दिए सख्त निर्देश

देवरिया DM की सख्ती: 10 दिन में होगी सभी गैस एजेंसियों की जांच, 7 दिन से ज्यादा स्टॉक मिला तो कार्रवाई

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में उर्वरकों की अवैध बिक्री, तस्करी, कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली और टैगिंग जैसी अनियमितताओं के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जाए।

Location :  Deoria

Published :  4 August 2026, 8:15 PM IST

Related News

Advertisement