Maharajganj DM ने धान खरीद और उर्वरक बिक्री का किया निरीक्षण, किसानों से की ये अपील
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को साधन सहकारी समिति चीउरहा का निरीक्षण किया। उन्होंने उर्वरक वितरण, स्टॉक रजिस्टर और धान खरीद प्रक्रिया की बारीकी से जांच की। समिति पर यूरिया और डीएपी की बिक्री व उपलब्धता की स्थिति संतोषजनक पाई गई। केंद्र पर 1634.6 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है।