हिंदी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी(Source: Google)
Patna: बिहार विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी सरकार का विश्वास मत पेश किया, जहाँ एनडीए गठबंधन ने सदन में अपनी मजबूती का परिचय देते हुए पक्ष में 201 विधायकों का भारी समर्थन हासिल किया।
विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पास होने के बाद उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना ऐतिहासिक घटना है। NDA की दूसरी पीढ़ी का सत्ता में आना बड़ी घटना है। गठबंधन पर जनता का विश्वास कायम रहना बड़ी बात है। मौका नहीं मिलने पर नेता प्रतिपक्ष का मलाल नेचुरल है। विपक्ष का यही हाल रहा तो आगे मौका मिलना मुश्किल है। 2025 से 2030 नीतीश कुमार की राह पर ही NDA सरकार चलेगी।
नेपाल हादसे के बाद 19 भारतीय तीर्थयात्री सुरक्षित भारत लाए गए, गोरखपुर में चल रहा इलाज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फ्लोर टेस्ट आसानी से पास कर लिया। खास बात यह यही कि विपक्ष ने भी फ्लोर टेस्ट का विरोध नहीं किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों के पास पर्याप्त संख्या नहीं है। इसीलिए हमलोग विरोध नहीं करेंगे। इसके बाद 243 विधायकों के समर्थन से सम्राट चौधरी फ्लोर टेस्ट पास कर गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही नीतीश कुमार के कामकाज की भी खूब तारीफ की। विजय चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के व्यवहार का निंदा प्रस्ताव लाया। जो कि बहुमत से पास हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकल के लिए स्थगित कर दी गई।
Location : Patna
Published : 24 April 2026, 11:33 AM IST