बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में सीधे आए 7000 रुपये: बिहार सरकार का बड़ा कदम, 8 लाख से ज्यादा परिवारों को मिली सीधी राहत
बिहार सरकार ने बाढ़ पीड़ित 8.27 लाख परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 की अनुग्रह राहत राशि DBT के जरिए भेजी। 15 जिलों के प्रभावितों के लिए 1,260 से अधिक कम्युनिटी किचन जारी। नुकसान के जायजे के लिए कल पहुंचेगी केंद्रीय टीम।