हिंदी
Maharajganj: महाराजगंज जिले के फरेन्दा थाना इलाके के बैकुंठपुर गांव में शुक्रवार सुबह गांव के बाहर गेहूं के खेत में 19 साल के आदित्य चौरसिया का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान बैकुंठपुर के रहने वाले प्रयाग के बेटे आदित्य चौरसिया के रूप में हुई। शव की हालत और उस पर मिले चोट के निशान देखकर साफ लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है।
परिवार के मुताबिक, आदित्य 2 फरवरी को हरपुर टोला कटहिया के रहने वाले प्रदीप गुप्ता के साथ घर से निकला था, लेकिन उस रात देर तक घर नहीं लौटा। लगातार खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली, तो फरेन्दा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शुक्रवार सुबह गांव वालों ने खेत में शव पड़ा देखा, जिसके बाद भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान थे और उसके पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे हत्या का शक और गहरा हो गया।
Location : Maharajganj
Published : 6 February 2026, 4:19 PM IST
Topics : Forensic investigation Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) missing youth Murder Suspicion क्राइम