Shraddha Dubey: कभी इशारे पर दौड़े चले आते थे लोग, अब जेल में श्रद्धा दुबे को मिलने तक नहीं पहुंचा कोई!
शिवा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे जेल में अपनों के आने का इंतजार करती रही, लेकिन शुक्रवार को कोई मिलने नहीं पहुंचा। जरूरी सामान की कमी के बीच उसका दिन बीता। वहीं, अदालत ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अली की जमानत अर्जियां खारिज कर दीं।