भरत तिवारी एनकाउंटर कांड से घिरे अफसर की फिर वापसी: बिहार में 59 IAS-BAS अधिकारियों के तबादले से मचा हड़कंप

बिहार सरकार ने 3 IAS और 56 BAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में हटाए गए पूर्व जगदीशपुर SDO संजीत कुमार को सुपौल सदर का DCLR बनाकर नई पोस्टिंग दी गई है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 August 2026, 11:23 AM IST
google-preferred

Patna: बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत 3 आईएएस (IAS) और 56 बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है। लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा (वेटिंग फॉर पोस्टिंग) कर रहे कई अधिकारियों को इस फेरबदल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे विभिन्न विभागों में हलचल तेज हो गई है।

विवादों के बाद फिर ड्यूटी पर लौटे संजीत कुमार, सुपौल में मिली कमान

तबादला सूची में सबसे ज्यादा ध्यान भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले से जुड़े अधिकारी संजीत कुमार का खींचा है। जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीओ रहे संजीत कुमार पर पीड़ित परिवार द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद उन्हें पद से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। सरकार ने अब उन्हें सुपौल सदर का भूमि सुधार उप समाहर्त्ता (DCLR) नियुक्त कर विवादों के बीच दोबारा मुख्यधारा की प्रशासनिक भूमिका में ला खड़ा किया है।

IAS कैडर में बदलाव: सुनील, अंजनी और अभय झा को मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारियों के फेरबदल में 2014 बैच के सुनील कुमार को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक पद से स्थानांतरित कर वित्त विभाग में निदेशक (अंकेक्षण) बनाया गया है। वहीं, 2017 बैच के आईएएस अभय झा को खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। 2016 बैच के अंजनी कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में नया दायित्व सौंपा गया है।

Pawan Singh’s Rakshabandhan: भरत तिवारी के घर अचानक पहुंचे पवन सिंह, भावुक होकर बंधाई राखी; बोले- भाई को दिलाएंगे न्याय

सचिवालय से लेकर जिलों तक BAS अफसरों का पुनर्गठन

राज्य सरकार ने 56 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी है। सत्यम सहाय और कुमार ओमकेश्वर को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों में अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और बंदोबस्त पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। सरकार का यह कदम क्षेत्रीय प्रशासन और शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है।

Location :  Patna

Published :  30 August 2026, 11:23 AM IST

Related News

Advertisement