ग्वालियर में नवरात्रि के दौरान भीषण हादसा: अनियंत्रित ओवरलोडेड ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 40 घायल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर मार्ग पर नवरात्रि के दौरान हुए भीषण हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत और 40 लोग घायल हो गए। छिनौर की तरफ से आ रहा धान से भरा ओवरलोडेड ट्रक बैरिकेड्स तोड़ते हुए श्रद्धालुओं और दुकानों को कुचलता हुआ मंदिर की दीवार से टकरा गया।