बंगाल के बाद मध्य प्रदेश में चीख पुकार, ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 30 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मंदिर के पास एक ओवरलोड बेकाबू ट्रक ने शनिवार देर रात शीतला माता मंदिर जा रहे करीब 40 श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और कई 30 लोग घायल हो गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 October 2026, 7:04 AM IST
google-preferred

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के सामने शनिवार देर रात भीषण हादसा हो गया। चीनोर की तरफ से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने  श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिसमें 12 की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

नवरात्रि की अष्टमी के दिन हादसा

सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में सप्तमी पर दर्शन करने पहुंचे थे। हादसा चीनौर रोड की ढलान के पास हुआ। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 2 पुलिसकर्मियों समेत 33 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में सप्तमी पर दर्शन करने पहुंचे थे।

घायल लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वे हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात थे।

शीतला माता मंदिर के पास आधी रात को हाद

ट्रक का ब्रेक फेल होने की आशंका

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब एक बजे आंतरी थाना क्षेत्र में हुई। शुरुआती जानकारी में ट्रक के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज गति से लुढ़कते हुए पलट गया और वहां मौजूद श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। कई लोग ट्रक के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान कैसे मची भगदड़, चश्मदीदों ने बताया घटना का आंखों देखा मंजर

बैरिकेड तोड़कर नीचे आया ट्रक

SSP धर्मवीर सिंह ने बताया कि छिनोर की तरफ से मंदिर आने वाली सड़क पर ढलान है। इस रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। रात करीब 1:30 बजे धान से भरे एक ट्रक को वहां रोका गया था। ट्रक ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए और अचानक बेकाबू होकर ढलान से नीचे आ गया। इसके बाद वह मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु ट्रक के नीचे दब गए, जिससे यह हादसा हुआ।

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा

घायल ट्रॉमा सेंटर रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं और पांच की हालत गंभीर है। घायलों में होमगार्ड के दो जवान भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।

कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को कुचलते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया। टक्कर से मंदिर की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से 40-50 लोग मलबे में दब गए थे। एम्बुलेंस और अन्य गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। ट्रक की मैकेनिकल जांच के लिए एक RTO टीम भी भेजी है, ताकि पता चल सके कि क्या खराबी आई थी और ट्रक बाईं ओर कैसे मुड़ गया।

हादसे के बाद घायलों के परिजनों ने व्यस्त मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही को लेकर सवाल उठाए हैं। फिलहाल ट्रक के पलटने की वजह की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे से जुड़े हालात की जानकारी जुटा रही हैं। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि आज रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि छिनोर की तरफ से मंदिर की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और लगातार बाईं ओर मुड़ता चला गया।

Location :  Gwalior

Published :  18 October 2026, 6:21 AM IST

Advertisement