कनाडा में सैन्य अड्डे पर भीषण हादसा! विस्फोट के बाद आग, कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा स्थित CFB Wainwright सैन्य अड्डे पर विस्फोट के बाद भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 October 2026, 8:49 AM IST
google-preferred

New Delhi: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर विस्फोट के बाद भीषण आग लगने की खबर है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है, जबकि कई सैन्य कर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और रक्षा मंत्री डेविड मैक्गुइन्टी ने घटना पर दुख जताया है।

विस्फोट के बाद भड़की आग, आवासीय क्षेत्र तक पहुंची

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सैन्य अड्डे पर विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई। तेज हवाओं के कारण आग ने सैन्य अड्डे की सीमा पार कर वेनराइट के नगरपालिका क्षेत्र के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित किया। आग पर काबू पाने के लिए कई क्षेत्रों के दमकलकर्मी जुटे हुए हैं।

रक्षा मंत्री डेविड मैक्गुइन्टी ने स्थिति को बेहद नाजुक और संवेदनशील बताया है। वहीं, अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने इस घटना को बेहद दुखद करार दिया।

RCMP और रक्षा विभाग कर रहे जांच

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस (RCMP) और राष्ट्रीय रक्षा विभाग की ओर से जांच की जा रही है। घटना में हताहत हुए लोगों की संख्या और विस्फोट की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

कनाडा का प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण केंद्र है CFB Wainwright

सीएफबी वेनराइट कनाडा के प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण अड्डों में से एक है। यहां कनाडाई सैनिकों को युद्धक अभियानों और लाइव बैटलफील्ड अभ्यास की ट्रेनिंग दी जाती है। सैन्य अड्डे पर हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और आग से निपटने की तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  18 October 2026, 8:49 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement