हिंदी
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राष्ट्रीय बहस बन गया है। वायरल वीडियो में बजरंग दल के विरोध के खिलाफ खड़े हुए दीपक कुमार को राहुल गांधी ने ‘भारत का हीरो’ बताया।
दीपक कुमार के समर्थन में उतरे राहुल गांधी (Img: Google)
Kotdwar: उत्तराखंड के कोटद्वार से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सामाजिक और राजनीतिक बहस छेड़ दी है। मामला एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ, लेकिन देखते-ही-देखते यह संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धार्मिक सहिष्णुता से जुड़ा बड़ा सवाल बन गया।
इसी विवाद के केंद्र में हैं कोटद्वार निवासी दीपक कुमार, जिन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने “भारत का हीरो” बताया है।
कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित ‘बाबा कलेक्शन’ नामक कपड़ों की दुकान बीते 30 वर्षों से संचालित हो रही है। यह दुकान एक मुस्लिम कारोबारी की है, जो लंबे समय से इसी नाम से व्यापार कर रहे हैं। 26 जनवरी को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता दुकान पर पहुंचे और नाम में लिखे ‘बाबा’ शब्द पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि ‘बाबा’ शब्द हिंदू धार्मिक आस्था से जुड़ा है और इसे बदला जाना चाहिए।
सोशल मीडिया पर यह वीडीयो @BhSanjib नाम के अकाउंट से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान संचालक पर नाम बदलने का दबाव बना रहे हैं। इसी दौरान दीपक नामक युवक वहां पहुंचता है और विरोध कर रहे लोगों से सवाल करता है। दीपक उन्हें समझाने की कोशिश करता है कि किसी को जबरन नाम बदलने के लिए मजबूर करना गलत है। यही बहस बाद में दीपक के लिए मुसीबत बन गई।
140 crore indian must salute to Deepak Kumar...
Bharat Mata is Proud Of You, Deepak.बस एक दीपक कुमार को आकर कहना था - बस बहुत हुआ हिंदू मुसलमान- सारे के सारे नफ़रती दुम दबा कर भाग गए https://t.co/GeVhxEW8wc pic.twitter.com/fe1CLyGFMI
— 𝐒𝐚𝐧𝐣𝐢𝐛 𝐁𝐡𝐚𝐭𝐭𝐚𝐜𝐡𝐚𝐫𝐲𝐚 (@BhSanjib) February 1, 2026
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं Mamata Banerjee, इनके खिलाफ की याचिका दायर
वीडियो वायरल होने के बाद दीपक कुमार को कथित तौर पर धमकियां मिलने लगीं। दीपक का कहना है कि रोज कुछ लोग प्रदर्शन करने उनके इलाके में आते हैं, नारेबाजी करते हैं और परिवार को गालियां देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाहर से आने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं।
दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं - उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं।
वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।
संघ परिवार… pic.twitter.com/c1D4VHV5XO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2026
इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दीपक के समर्थन में खुलकर बयान दिया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दीपक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। वे संविधान और इंसानियत के लिए खड़े हैं।” उन्होंने दीपक को “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक” बताया।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि डर और नफरत के माहौल में देश आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि “हम तुम्हारे साथ हैं, डरो मत, तुम बब्बर शेर हो।” कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई अन्य नेताओं ने भी दीपक से संपर्क कर उनका समर्थन किया।
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चारों चक्के ऊपर; नौतनवा के भीषण हादसे ने सबको चौंकाया
दीपक का पूरा नाम दीपक अक्की कुमार है। वे उत्तराखंड के कोटद्वार के निवासी हैं और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर वे फिटनेस और जिम से जुड़े वीडियो साझा करते रहते हैं। दीपक खुद को किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि इंसानियत और संविधान से जुड़ा हुआ बताते हैं।
इस विवाद के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि हालात बेकाबू न हों। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।